• Thu. Oct 29th, 2026

ब्रजरज उत्सव 2026 में छाया स्वदेशी का जादू, ओडीओपी और खादी उत्पादों पर उमड़ रही भीड़

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। कान्हा की नगरी में पूरी भव्यता के साथ चल रहे ‘ब्रजरज उत्सव 2026’ में स्वदेशी उत्पादों, ओडीओपी खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादों का रंग पर्यटकों और श्रद्धालुओं पर खूब चढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की दूरदर्शी नीतियों के चलते पारंपरिक कारीगरी और आधुनिक डिजाइन के बेहतरीन मेल ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने में बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव में लगे खादी और ओडीओपी के स्टॉलों पर कपड़ों, हस्तशिल्प और सजावटी सामानों की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है, जो न केवल स्थानीय कारीगरों को रोजगार दे रही है, बल्कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को भी मजबूत कर रही है। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ओडीओपी (एक जिला एक उत्पाद) के तहत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के उत्पाद भी ब्रजरज उत्सव में लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। मेले में आगरा के चमड़े के उत्पाद, फिरोजाबाद की कांच की चूडियां, वाराणसी की सिल्क साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी, कन्नौज का इत्र, मथुरा की पोशाक, कंठी माला, वाराणसी की जारी जरदोजी और सिल्क साड़ी, चंदौली की जारी जरदोजी, मुजफ्फरनगर का मशहूर गुड़, प्रयागराज के मूंज उत्पाद, कानपुर के चर्म उत्पाद, अलीगढ़ ब्रास एवं टेक्सटाइल, आगरा लैदर मार्बल उत्पाद और मैनपुरी की तारकशी कला सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों के स्टॉल लगे हैं। स्वदेशी सामान की खरीदारी के बीच स्थानीय कारीगरों के हुनर और देश में बने उत्पादों को अपनाने का संदेश हर तरफ दिखाई दे रहा है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि ब्रजरज उत्सव में विभाग की ओर से खादी और ग्रामोद्योग की कुल 21 स्टॉल लगाई गई हैं। मेले में वाराणसी, मथुरा, लखनऊ, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और मैनपुरी आदि जनपदों के स्टॉलों पर हस्तनिर्मित आभूषण, मिट्टी से बने उत्पाद, हर्बल सामग्री, जैविक गुड़ और अगरबत्ती उपलब्ध हैं। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कारीगरों को बहुत आर्थिक लाभ हो रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.