• Thu. Oct 29th, 2026

कान्हा की नगरी में दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। धौली प्याऊ रेलवे ग्राउंड में ‘कलर्स ऑफ यूपी’ नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के विविध रंग साकार हुए। कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा के निर्देशन में पौराणिक गाथाओं और देवी-देवताओं की महिमा को नृत्य-संगीत से जीवंत किया गया। यह प्रस्तुति उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित ब्रजरज उत्सव का हिस्सा थी। इसने दर्शकों को प्रदेश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक यात्रा का अनुभव कराया। प्रस्तुति की शुरुआत देवाधिदेव महादेव और माता सती की अमर गाथा से हुई। इसमें प्रेम, त्याग और समर्पण के भावों को नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया। इसके बाद प्रभु श्रीराम की महिमा और अयोध्या की धार्मिक विरासत के प्रसंग प्रस्तुत किए गए। इन प्रसंगों ने मर्यादा, धर्म और आदर्शों का संदेश दिया। अगली कड़ी में मां विंध्यवासिनी की आराधना के जरिये शक्ति, श्रद्धा और भक्ति के भाव दिखाए गए। राधा के विरह की भावपूर्ण अभिव्यक्ति ने प्रस्तुति को प्रेम और संवेदना के रंगों से भर दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी नागप्पन, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव पाण्डेय आदि माैजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.