• Thu. Oct 29th, 2026

मथुरा में 22 विद्यालय शिक्षक विहीन और 41 एक शिक्षक के भरोसे

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समायोजन के बाद भी जिले में कुल 22 विद्यालय शिक्षक विहीन और 41 विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। सर्वाधिक खराब हालत शहरी क्षेत्रों मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां और नौहझील ब्लॉक की है, जहां दर्जनों स्कूलों में ताले लटकने या पढ़ाई ठप होने की नौबत बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 63 विद्यालय ऐसे हैं जहां या तो एक भी शिक्षक नहीं है या फिर पूरा स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। मथुरा में सबसे अधिक 15 विद्यालय शिक्षक विहीन और 20 विद्यालय एकल शिक्षक वाले हैं। इसी प्रकार वृंदावन में 3 विद्यालय शिक्षक विहीन तथा 4 एकल शिक्षक और कोसीकलां में 4 विद्यालय शिक्षक विहीन तथा 3 एकल शिक्षक के अधीन संचालित हो रहे हैं। नौहझील विकास खंड में भी 14 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्रेरणा पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कुल छात्र-छात्राएं 121374 नामांकित हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालयों में 59843, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 15954, संयुक्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 45577 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। जनपद में गत वर्ष दिसंबर में व गत सितंबर में समायोजन आदेश जारी हुए थे। दिसंबर में नगर निगम विस्तार में नगर क्षेत्र में शामिल विद्यालय के शिक्षकों को बंद व एकल विद्यालयों में भेजा गया था। ऐसे में नगर क्षेत्र में अब भी शिक्षकविहीन व एकल शिक्षक वाले विद्यालय का होना सवाल खड़े करता है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.