• Thu. Oct 29th, 2026

सौंख में घुमन्तु समाज के लोगों को मिलेंगे पट्टे और मकान

Byvijay.singhal1233

Oct 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि घुमंतू समाज के अनेक परिवार आज भी आवास और बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन कर रहे हैं। ऐसे परिवारों को जमीन के पट्टे दिए जाएंगे और मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। भ भाजपा द्वारा कस्बे के गांव नगला अड्डा में आयोजित घुमंतू गौरव समागम कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे कार्यक्रम में घुमंतू समाज की पहचान, सम्मान और विकास से जुड़ी समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के उत्थान की बात कही गई। मुख्य अतिथि के समक्ष समाज के लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। मांग रखी कि घुमंतू समाज के बच्चों को नवोदय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, मंत्री ने कहा कि घुमंतू समाज के परिवारों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा। इस दौरान घुमंतू जातियों के लिए अलग बोर्ड गठित करने और अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग की है। इस मौके पर संयोजक पूनम सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इंद्रपाल सिंह, बल्देव विधायक पूरन प्रकाश, कैप्टन सुभाष जोगी, राजेश, सुनील, विजयपाल सिंह, नेम सिंह, अमित पाठक, ज्ञानेंद्र सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह कौशिक, सतेंद्र सिरोही, हेमराज सिंह, चौधरी तिलक सिंह आदि उपस्थित रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.