हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के नाम का इस्तेमाल कर कार्तिक मास दीपदान महोत्सव के नाम से श्रद्धालुओं से धनराशि मांगी जा रही है। सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर वायरल हुआ तो मंदिर के एक सेवायत और सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता ने हाईपावर्ड कमेटी के सचिव एवं जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने संबंधित व्यक्ति के मंदिर से जुड़े होने की अधिकृत स्थिति की जांच कराने और धनराशि के लेनदेन की पड़ताल करने की मांग की है। अधिवक्ता एवं श्रीबांकेबिहारी के सेवायत सुमित गोस्वामी ने शिकायत की है कि कार्तिक मास दीपदान महोत्सव के नाम से एक पोस्टर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें श्रद्धालुओं से घर बैठे मंदिर में दीपदान कराने की बात कही गई है। पोस्टर पर अजीत नाम के व्यक्ति का उल्लेख है। साथ ही दो मोबाइल नंबर और एक यूपीआई आईडी भी दी गई है। पोस्टर में संबंधित व्यक्ति का परिचय श्रीबांकेबिहारी मंदिर, वृंदावन से जुड़ा हुआ बताया गया है। सेवायत का कहना है कि पहले तो उन्होंने अपने स्तर से उक्त नाम के व्यक्ति का पता किया लेकिन उन्हें पता नहीं लग पाया। उन्होंने आशंका है कि मंदिर के नाम पर श्रद्धालुओं से सेवा, पूजा और दीपदान के नाम अवैध रुप से धन की उगाही की जा रही है। सेवायत सुमित गोस्वामी का कहना है कि ऐसे लोगों से श्रद्धालुओं को सावधान रहना चाहिए। मंदिर के अधिकृत खातों में ही दान दें और ऐसे लोगों से बचें। सेवायत ने हाईपावर्ड कमेटी के सचिव से लिखित में शिकायत कर मांग की है कि इस मामले में जांच कराई जाए और देखा जाए कि अजीत नाम का व्यक्ति मंदिर के नाम का प्रयोग किसके आदेश पर कर रहा है। यह भी देखा जाए कि उक्त खाते में कितने लोगों से मंदिर के नाम पर धनराशि ली जा चुकी है। अगर श्रद्धालुओं से ठगी की जा रही है तो कानूनी कार्रवाई की जाए।
7455095736
बांकेबिहारी मंदिर में दीपदान का पोस्टर जारी कर मांगे जा रहे रुपये
