• Wed. Oct 28th, 2026

मथुरा शहर में छह तिराहे-चौराहों पर टेबलटॉप ब्रेकर रोकेंगे हादसे

Byvijay.singhal1233

Oct 28, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में गोकुल बैराज तिराहे से लेकर मसानी चौराहे तक सड़क सुरक्षा कार्यों की परियोजना को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसमें यहां पहली बार छह तिराहों व चौराहों पर आने वाली सड़क पर तीन मीटर चौड़े टेबल टॉप ब्रेकर बनाए जाएंगे। इसके साथ जेब्रा क्रॉसिंग विकसित होंगी और लेफ्ट टर्न सुगम बनाने के लिए चौड़े फुटपाथ तोड़कर एवं अन्य व्यवधान हटाने के कार्य कराए जाएंगे। चयनित किए गए ये छह तिराहे चौराहे गोकुल बैराज मोड़ तिराहे पर 47.84 लाख रुपये, टैंक चौराहे पर 53.78 लाख रुपये, स्टेट बैंक चौराहे पर 36.58 लाख रुपये, भूतेश्वर तिराहे पर 34.28 लाख रुपये, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप डीग गेट तिराहे पर 34.76 लाख रुपये और मसानी चौराहे पर 44.69 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।चौराहे पर वाहनों की गति नियंत्रण के लिए तीन मीटर चौड़े, छह इंच ऊंचे और सड़क की चौड़ाई जितने लंबे यह ऐसे ब्रेकर होते हैं, जिनके ऊपर छोटे चौपहिया वाहन पूरे आ जाते हैं। इससे तेज गति होने पर वाहन अनियंत्रित नहीं होते और चालक उसे आसानी से नियंत्रित कर लेता है। इसमें डामर के साथ चूना, सीमेंट और गिट्टी मिलाकर पकाने के बाद इसकी बनाई गई लेयर सड़क पर बिछाई जाती है। यह सड़क वाहनों के पहियों के साथ मजबूत ग्रिप बनाती है। इस सड़क को पानी से कोई नुकसान नहीं होता है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.