• Tue. Oct 27th, 2026

सोने के दाम गिरने से मथुरा के बाजार में रौनक: करवा चौथ पर लाइवेट ज्वेलरी और डायमंड, पोल्की पहली पसंद

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। करवा चौथ से पहले आभूषण बाजार की चमक भी दोगुणी हो गई है। बड़े ब्रांड ने अपने नए और आकर्षक कलेक्शन बाजार में उतारे हैं तो स्थानीय विक्रेताओं ने अपने और दक्षिण भारतीय सहित कोलकाता, मुंबई, केरल की तरह-तरह की डिजायन मंगाई हैं, जिसमें लाइट और हैवीवेट दोनों ही पसंद किए जा रहे हैं। युवाओं को सालिटियर खूब पसंद आ रहा है। फ्यूजन ज्वेलरी की सबसे ज्यादा मांग है, टेंपल, फ्लोरल और पर्यावरण थीम पर कलेक्शन खूब पसंद किया जा रहा है। रोज गोल्ड के इटेलियन डिजायन ब्रेसलेट सहित डायमंड, पोल्की, प्रीसियस और सेमी प्रीसियस स्टोन के आभूषण आकर्षित कर रहे हैं। सोने के मूल्यों में पिछले कुछ दिनों से मामूली गिरावट ने ग्राहकों को आकर्षित किया है। रविवार को 24 कैरेट सोने का मूल्य 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। ऐसे में सहालग के लिए बुकिंग, खरीद दोनों बढ़ी हैं। वहीं करवा चौथ के लिए भी खूब खरीदारी और उसी दिन लेने के लिए बुकिंग कराई जा रही है। 22 से लेकर 14 कैरेट तक के आभूषण पसंद किए जा रहे हैं। तनिष्क ने अध्यंतरा के नाम से अपना बड़ा कलेक्शन बाजार में उतारा है। इसे ब्रह्मांडीय और आकाशीय थीम पर रखा गया है। इसमें ब्रहांड की आकृतियों और सूरज, चांद, तारों की आकृतियों की डिजायन को उतारा है। जेन जी का इलक्ट्रो फॉर्मिंग ज्वेलरी भा रही है, इनमें डिजायन ज्यादा क्लीयर होती है। हैवीवेट ज्वेलरी में ग्लास कुंदन, डायमंड, प्रीसियस और सेमी प्रीसियस स्टोन आकर्षित कर रहा है। रिंग, कंगन, ईयर रिंग में डायमंड, अनकट डायमंड सबसे ज्यादा मांग है। होली गेट, चौका बाजार के पुराने बाजार से लेकर कृष्णा नगर के शोरूम तक ग्राहकों की खूब भीड़ उमड़ रही है। करवा चौथ के लिए खरीदारी की जा रही है तो बुकिंग कराने वालों की कमी नही है। इसके साथ ही सहालग के ग्राहक भी जमकर पहुंच रहे हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.