• Tue. Oct 27th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर की वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव

Byvijay.singhal1233

Oct 27, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी ने वीआईपी श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार में बदलाव किया है। अब गेट संख्या चार से वीआईपी को मंदिर में प्रवेश कराने की नई व्यवस्था लागू कर दी है। यह व्यवस्था सोमवार से प्रभावी हो गई है। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में अब तक वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत आने वाले भक्तों को श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच प्रवेश द्वार दो से मंदिर में प्रवेश दिलाया जाता था। इसके लिए प्रवेश द्वार से अंदर की रेलिंग तक वीआईपी के लिए रास्ता खाली कराया जाता था। इससे दर्शनार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। मंदिर प्रबंध कमेटी के आदेश पर निकास द्वार चार के चबूतरा पर वीआईपी के लिए कटहरा अप्रैल माह में बनाया गया था, लेकिन व्यवस्था अब लागू की गई है। मंदिर हाईपावर्ड प्रबंध कमेटी के तत्कालीन सदस्य दिनेश गोस्वामी के प्रस्ताव पर यह वीआईपी कटहरा बनाया गया था। नई व्यवस्था के तहत अब वीआईपी श्रद्धालु गेट संख्या चार से मंदिर में प्रवेश कर सीधे वीआईपी कटहरा पहुंचेंगे। दर्शन करने के बाद वे गेट संख्या एक निकास द्वार से बाहर निकलेंगे। वीआईपी प्रोटोकॉल में मंदिर की सुरक्षा में तैनात सिपाहियों लगाया गया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.