• Mon. Oct 26th, 2026

चिकसोली में बच्ची की रहस्यमयी मौत, दफनाने के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से निकलवाया शव

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना स्थित चिकसोली गांव में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पिता चेता की बेटी पल्लवी की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता पर उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डालने के आरोप सामने आए। मामला चर्चा में आने के बाद एक ग्रामीण ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक मासूम को दफनाया जा चुका था। अब जिलाधिकारी के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में कब्र से शव निकलवाया गया है। आखिर पल्लवी की मौत कैसे हुई? क्या यह पानी से भरे ड्रम में गिरने का हादसा था या मौत की वजह कुछ और है? इन सवालों के जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से मिलने की उम्मीद है। थाना बरसाना क्षेत्र के चिकसोली गांव में शनिवार को दो वर्षीय पल्लवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार, घर में पानी से भरे ड्रम के पास चारपाई खड़ी थी। आशंका जताई गई कि बच्ची चारपाई पर चढ़कर ड्रम तक पहुंच गई और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया था। बाद में सोशल मीडिया पर बच्ची की मां बबीता को लेकर गंभीर आरोप लगाए जाने लगे। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची के शव को कब्र से निकलवाया गया है। पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। इसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.