• Mon. Oct 26th, 2026

एसबीआई बैक से मांगी 10 रुपये की नई गड्डी,मिली बेअदबी

Byvijay.singhal1233

Oct 26, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। जिस बैंक में 38 साल तक सेवाएं दी, उसी की शाखा में 10 रुपये के नोट की नई गड्डी लेने पहुंचे सेवानिवृत्त अधिकारी को अपमानजनक व्यवहार का सामना करना पड़ा। मामला भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा का है, जहां 21 अक्तूबर को बैंक के पूर्व अधिकारी और अधिकारी संघ आगरा के क्षेत्रीय सचिव रहे अनिल कुमार जैन से अभद्रता की गई। उन्होंने शाखा के मुख्य प्रबंधक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की है। अनिल कुमार जैन ने बताया कि उन्हें 10 रुपये के नए नोटों की एक गड्डी चाहिए थी। इसके लिए उन्होंने 6, 12 और 15 अक्तूबर को आरबीओ के मुख्य प्रबंधक (प्रशासन) को ई-मेल भेजकर मुख्य शाखा से नोट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। जवाब नहीं मिलने पर 16 अक्तूबर को फोन किया। इस पर उन्हें शाखा आने और नोट मिलने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन अधिकारियों को ई-मेल से शिकायत की है। इस संबंध में एसबीआई मुख्य शाखा के सहायक महाप्रबंधक किशोर कुमार का कहना है कि बैंक में उनके साथ कोई अभद्रता नहीं की गई थी। उस दिन का लेन-देन बंद हो गया था, इसलिए उनसे अगले दिन गड्डी आकर लेने की बात कही थी। इसपर वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर चले गए थे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.