हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा में त्योहारों के चलते बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सुरक्षित रखरखाव का सवाल भी अहम हो गया है। घरों में पकवान बनाने, रिश्तेदारों को मिठाई देने और उपहार के लिए मिठाई के डिब्बे खरीदने का सिलसिला शुरू हो गया है। हिन्दुस्तान ने शहर के पुराने बस स्टैंड, होली गेट, डीग गेट, नये बस स्टैंड, धौलीप्याऊ, कृष्णानगर, गोवर्धन रोड, महोली रोड और बीएसए कॉलेज क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान कई छोटी दुकानों पर मिठाइयां खुली रखी मिलीं। कुछ दुकानों पर मिठाइयां काउंटर में थीं, जबकि कहीं पन्नी से ढकी मिठाइयों का एक हिस्सा खुला था। समोसे, कचौड़ी और जलेबी जैसे खाद्य पदार्थ भी कई जगह खुले में रखे दिखाई दिए। खुले में रखी मिठाई अपने आप में मिलावट का प्रमाण नहीं है, लेकिन धूल, मक्खियों, कीटों और दूषित हाथों के संपर्क में आने से खाद्य पदार्थ असुरक्षित हो सकते हैं। इसलिए दुकान की साफ-सफाई के साथ मिठाइयों को ढककर रखना, साफ बर्तनों का इस्तेमाल करना, खाद्य सामग्री को उसकी प्रकृति के अनुरूप सुरक्षित तापमान पर रखना और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। मिठाई बनाने वाली जगह पर साफ पानी, स्वच्छ उपकरण और कच्चे माल के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था भी होनी चाहिए।
7455095736
मथुरा में साफ-सफाई की अनदेखी कर खुले में बिक रही
