हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। प्रेमी के साथ घर से फरार होकर शादी करने वाली युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद स्वजन ने शव को नई बस्ती स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां निवासी पति की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद युवती के भाई को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य स्वजन फरार बताए गए हैं। करीब डेढ़ माह पहले गोविंद नगर के नई बस्ती निवासी नाजिया अपने प्रेमी रविंद्र के साथ घर से चली गई थी। दोनों ने शादी कर ली और दिल्ली में रहने लगे। करीब 15 दिन बाद युवती के घरवाले उसे समझाकर वापस ले आए। उन्होंने आश्वासन दिया था कि दोनों की शादी धूमधाम से कराई जाएगी। आरोप है कि युवती के घर लौटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव को कब्रिस्तान में दफना दिया गया। रविंद्र ने नाजिया के घरवालों से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने बातचीत बंद कर दी। फोन उठाना भी बंद कर दिया। इस पर रविंद्र ने राजस्थान में पत्नी के अपहरण की जीरो एफआइआर दर्ज कराई और उसकी हत्या की आशंका जताई। मामले की जांच के दौरान गोविंद नगर पुलिस ने नाजिया के भाई अकरम निवासी नई बस्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र के आदेश पर पुलिस ने कब्रिस्तान से शव बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं युवती के अन्य स्वजन की तलाश की जा रही है। डीग गेट चौकी प्रभारी मयंक ने बताया मामले की जांच के साथ आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
7455095736
मथुरा में प्रेमी के साथ शादी करने पर युवती की हत्या, कब्रिस्तान में दफनाया शव
