हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो-फोटो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ गलत काम किया और आपत्तिजनक वीडियो-फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक हाईवे अरविंद निर्वाल ने बताया कि गुरुवार को नवादा टाउनशिप क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता के परिजन ने तहरीर दी। आरोप है कि बलदेव क्षेत्र के युवक ने उनकी करीब साढ़े 17 वर्षीय बेटी को दोस्ती के बाद अपनी बातों में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
7455095736
मथुरा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेल में मुकदमा दर्ज
