• Sun. Oct 25th, 2026

जीआरपी ने जहरखुरान को दबोचा, ढाई लाख के जेवरात बरामद

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन जीआरपी थाना पुलिस ने ट्रेन में यात्री को नशीला पदार्थ पिलाकर चोरी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी की एक चेन, तीन अंगूठियां और नशीली दवा बरामद हुई है। बरामद सामान की कीमत ढाई लाख रुपये बताई गई है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान संजय निवासी अलीगढ़ को धौली प्याऊ फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चार माह पहले मथुरा से ट्रेन में बैठी एक बुजुर्ग महिला को नशीली दवा पिलाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद उसकी चेन, अंगूठियां, कुंडल, पांच हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर लिए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में ललित कुमार, सुजीत चन्देल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.