• Mon. Oct 26th, 2026

रमेश बाबा के बाद पहली ब्रज 84 कोस यात्रा हुई शुरू

Byvijay.singhal1233

Oct 24, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा।नंदगांव/बरसाना। पद्मश्री रमेश बाबा के ब्रह्मलीन होने के बाद पहली बार निशुल्क श्री राधारानी ब्रज 84 कोस यात्रा शनिवार, 24 अक्तूबर को शुरू होगी। सुबह छह बजे मान मंदिर गोशाला, बरसाना से हजारों श्रद्धालु इस यात्रा पर रवाना होंगे। यह यात्रा 28 नवंबर को बरसाना में समाप्त होगी। बाबा ने वर्ष 1988 में गरीब भक्तों को बिना किसी आर्थिक बोझ के ब्रज दर्शन कराने के उद्देश्य से इस यात्रा की शुरुआत की थी। उनके जाने के बाद भी उनका सेवा संकल्प कायम है और उसी परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। रमेश बाबा की इस पहल का उद्देश्य था कि आर्थिक तंगी किसी भक्त की आस्था के आड़े न आए। यात्रा में भोजन और ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की जाती है। इसके माध्यम से उन श्रद्धालुओं को भी ब्रज के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है, जिनके लिए लंबी धार्मिक यात्रा का खर्च उठाना मुश्किल होता है। समय के साथ यह यात्रा सेवा, समर्पण और भक्ति की परंपरा बन गई है। पद्मश्री रमेश बाबा ने गरीब भक्तों के लिए ब्रज दर्शन का मार्ग खोला था। उनका संकल्प था कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी भक्त ब्रज दर्शन से वंचित न रहे। यह उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है जो लंबी धार्मिक यात्रा का खर्च नहीं उठा सकते। बाबा द्वारा शुरू की गई यह सेवा परंपरा उनके संकल्प को जीवित रखेगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.