• Mon. Oct 19th, 2026

मथुरा पुलिस की मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। रिफाइनरी थाना पुलिस और एंटी रिवार्डेड टीम की संयुक्त कार्रवाई में रविवार देर रात एक बजे मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में दोनों के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सीओ रिफाइनरी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालू उर्फ साहिल और सुधीर कुमार निवासी ग्राम खितौरा थाना बकेवर जनपद इटावा के रूप में हुई है। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के कृष्णा वाटिका में 10 अक्टूबर की रात एक घर में चोरी हुई थी। इस मामले में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मुकदमे में दोनों शातिर फरार चल रहे थे। रविवार रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपित दुबारा वारदात करने की फिराक में उसी कार से क्षेत्र में आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली कच्ची सड़क पर कार सवारों की घेराबंदी की। जिसके बाद दोनों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.