हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना राया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान शनिवार रात विगत दिनों वायरल वीडियो में पिस्टल लेकर जंगल में फायरिंग करते दिखे आरोपी युवक को गांव आयरा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने आठ बजे उप निरीक्षक कुशलपाल सिंह, राज वर्मा, त्रिदेव शर्मा पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी पुलिस टीम गश्त के दौरान पेट्रोल पंप से पहले गांव आयराखेड़ा की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते से चेकिंग के दौरान नीरज निवासी हमीर थोक, छाता को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से पुलिस टीम ने अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राया ने बताया कि विगत दिन सोनई, बिचपुरी क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें युवक हाथ में पिस्टल लेकर फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था।
7455095736
पिस्टल सहित वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
