• Mon. Oct 19th, 2026

मथुरा के सौंख में धान से लदे टेंपो से कुचलकर महिला की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में धान की फसल से लदे एक टेंपो के पीछे खिसकने से एक वृद्ध महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना मगोर्रा के गांव सोन निवासी राजवती देवी (52) रविवार रात करीब 8:30 बजे अपने नोहरे से घर लौट रही थीं। रास्ते में धान की फसल से भरा एक टेंपो खड़ा था। अचानक वह टेंपो पीछे की ओर खिसकने लगा। राजवती देवी उसकी चपेट में आ गईं। वह बुरी तरह घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने राजवती देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो के अचानक पीछे खिसकने से चपेट में आई महिला की मौत हो गई।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.