• Mon. Oct 19th, 2026

मांट में प्रेमजाल में फंसाकर युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Byvijay.singhal1233

Oct 19, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मांट थाना क्षेत्र के एक कस्बे की 19 वर्षीय युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन लाख रुपये मांगे। रकम न मिलने पर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसकी दोस्ती गांव के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि मई 2025 में युवक उसे वृंदावन के एक होटल में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया गया। करीब 10 दिन बाद आरोपी ने युवती के घर पहुंचकर दोबारा दुष्कर्म किया और उसका भी वीडियो बनाया। वीडियो हटाने के लिए आरोपी ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो प्रसारित होने के बाद से युवती मानसिक परेशानी का सामना कर रही है। मांट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीओ मांट अमरनाथ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय रूप से जुटी हुई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.