• Sat. Oct 17th, 2026

कान्हा की नगरी में श्रद्धा और भक्ति निकली मां वैष्णो देवी की शोभायात्रा

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा कान्हा की नगरी मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के तत्वावधान में निकाली गई मां वैष्णो देवी की 20 वीं शोभायात्रा श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव से सराबोर रही। इस दौरान 121 कलश धारण कर मातृशक्ति ने पथ संचलन करके शोभायात्रा को आकर्षक बना दिया। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्पा वर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ स्वामी घाट से मां वैष्णो देवी की आरती उतारकर हुआ। शोभायात्रा चौक बाजार, मंडी रामदास और डीग गेट होते हुए अंगूरी वाटिका पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के समापन के बाद एक रिसॉर्ट में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां भगवती का पंचामृत से महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात विधि-विधान से कन्या-लांगुरा पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के अध्यक्ष डॉ. अंशुमान गोयल, महामंत्री पं. शशांक पाठक एवं दीपक गोला ने बताया कि धार्मिक आयोजनों को भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपराओं के संरक्षण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। साथ ही समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने मां भगवती से सभी के कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.