• Sat. Oct 17th, 2026

थाना यमुनापार क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता

Byvijay.singhal1233

Oct 17, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार की एक कॉलोनी से एक 19 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पीड़िता की मां ने एक युवक पर अपनी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना जमुनापार की कॉलोनी निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उनकी 19 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि रजनेश नाम का युवक उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। मां की शिकायत पर थाना जमुनापार पुलिस ने नामजद आरोपी रजनेश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश उपाध्याय को सौंपी गई है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.