हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। थाना छाता के गांव तरौली जनूबी में उधारी के नौ हजार रुपये मांगने पर 40 वर्षीय व्यक्ति को लाठी-डंडों से से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बुधवार सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। गांव तरौली जनूबी निवासी सुल्तान (40 वर्ष) पुत्र लीला ने करीब छह माह पूर्व गांव के ही विक्रम को नौ हजार रुपये उधार दिए थे। सुल्तान लगातार अपने पैसों का तगादा कर रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे इसी लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने सुल्तान पर हमला बोल दिया, जिससे सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसका स्थानीय चिकित्सक से ही उपचार कराकर घर ले गये। बुधवार सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुल्तान को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।मृतक के भाई शेरा ने आरोप लगाया है कि उधारी के पैसे मांगने पर उसके भाई पर हमला कर दिया। शेरा ने गांव के ही सुनील पुत्र महावीर, राहुल पुत्र संतराम तथा राजा, विक्की और विष्णु पर भाई पर हमले का आरोप लगाया है। छाता के थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि शव को विधिक कार्रवाई के लिए भिजवाया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
7455095736
उधारी के पैसे मांगने पर पीटकर किया घायल, सुबह हो गई मौत
