• Fri. Oct 16th, 2026

आपसी विवाद में दांत से काटकर युवक की अंगुली अलग की

Byvijay.singhal1233

Oct 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। चौमुहां कस्बे में पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि मारपीट के दौरान युवक के बाएं हाथ की अंगुली को दांतों से काट लिया, जिससे उसका पोर अलग हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने दो लोगों के खिलाफ जैत थाने में तहरीर दी है। चौमुहां निवासी धर्मेंद्र सिसोदिया उर्फ डब्बू के अनुसार, 14 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही पड़ोसी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों ने उनके बाएं हाथ की अंगुली को दांतों से काट लिया। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने किसी तरह स्थिति संभाली और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.