• Sat. Oct 17th, 2026

हनुमंत महायज्ञ व विराट संत सम्मेलन 23 अक्तूबर से

Byvijay.singhal1233

Oct 15, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। गांव बाटी में महंत श्यामदास महात्यागी महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर सप्त दिवसीय विशाल हनुमंत महायज्ञ एवं विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रेस वार्ता में महामंडलेश्वर सरजूदास महात्यागी महाराज ने बताया कि गुरुदेव महंत श्यामदास महाराज की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनाई जाएगी। इस दौरान सात दिनों तक विशाल हनुमंत महायज्ञ और विराट संत सम्मेलन का आयोजन होगा। महंत गंगा दास महाराज ने बताया कि महोत्सव में कई राज्यों के संत-महात्मा, धर्माचार्य, राजनेता और स्थानीय लोग शामिल होंगे। आयोजन का शुभारंभ विशाल शोभायात्रा के साथ किया जाएगा। इसके पश्चात धार्मिक अनुष्ठान और संत सम्मेलन आयोजित होंगे। प्रसिद्ध भजन गायक चित्र-विचित्र महाराज द्वारा भव्य भजन संध्या प्रस्तुत की जाएगी।इस मौके पर देश बंधु पाराशर, हरिशंकर उपाध्याय,भगवान सिंह दरोगा, बलवीर सिंह, ओम प्रकाश यादव, पीतम डायरेक्टर, बंटी गौतम, राजेन्द्र शर्मा, बांके गौतम, लक्ष्मण गौतम, धर्मसिंह ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सोनू ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, योगी राजपूत, डॉक्टर रामजीत, धीरू ठाकुर, बृजगोपाल ठाकुर, सतपाल ठाकुर, हरिओम राघव, नरेश शर्मा मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.