• Fri. Oct 16th, 2026

वृंदावन के वाराह घाट पर यमुना नदी में सीधे गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

Byvijay.singhal1233

Oct 16, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के वाराह घाट पर पहुंचकर यमुना नदी में सीधे गिर रहे गंदे नालों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन सभी नालों को टेप करके सीवेज लाइन के माध्यम से सीवेज प्लांट तक पानी पहुंचाया जाए, ताकि यमुना जी को प्रदूषण मुक्त किया जा सके। संस्था के अध्यक्ष विवेक महाजन एडवोकेट ने बताया कि मौजूदा समय में वृंदावन में 5 एमएलडी और 7 एमएलडी क्षमता के दो सीवेज प्लांट होने के बावजूद शहर का सारा गंदा पानी और सीवर का मल-मूत्र सीधे यमुना में बहाया जा रहा है, जिससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अरबों रुपया खर्च होने के बाद भी यमुना का जल शुद्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इसे गम्भीरता से लेते हुए नालों को टेप करवाए। विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय संरक्षक बाबा मदन बिहारी दास, राष्ट्रीय महासचिव श्री गोपाल शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष रिचा शर्मा, मंडल अध्यक्ष अनिल गौतम, प्रदेश सचिव विभोर भारद्वाज, मंडल महासचिव छोटू ठाकुर, बृजमोहन शर्मा, कुंज बिहारी, चतुर्वेदी शर्मा, सौरभ यादव मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.