• Sat. Oct 17th, 2026

चुनाव से पहले विद्यार्थियों की अग्निपरीक्षा

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों की अग्निपरीक्षा होगी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी को समाप्त होंगी। यानी परीक्षा कार्यक्रम 20 कैलेंडर दिनों में पूरा होगा। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए परीक्षाएं फरवरी में ही संपन्न कराने की योजना बनाई गई है। पिछले साल परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं। उस समय परीक्षा कार्यक्रम 23 कैलेंडर दिनों के दायरे में था। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों की तैयारी के लिए कुछ अंतराल मिलेगा। गणित की परीक्षा 13 फरवरी और विज्ञान की परीक्षा 17 फरवरी को निर्धारित है। दोनों के बीच 14, 15 और 16 फरवरी का अंतर है। हालांकि, 15 फरवरी को संस्कृत की परीक्षा भी होगी। इंटरमीडिएट में भी विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण परीक्षाएं फरवरी के मध्य में हैं। 12 फरवरी को जीव विज्ञान और गणित, 15 फरवरी को रसायन विज्ञान तथा 17 फरवरी को भौतिक विज्ञान की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक चलेगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.