• Sat. Oct 17th, 2026

यमुना पर एक करोड़ की लागत से बनेगा छठा क्रूज स्टेशन

Byvijay.singhal1233

Oct 14, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की यमुना नदी में जलमार्ग के लिए एक और क्रूज स्टेशन बनाया जाएगा। यह नया स्टेशन देवराह बाबा घाट पर बनेगा। इसके निर्माण से वृंदावन और मथुरा के बीच कुल छह क्रूज स्टेशन हो जाएंगे। इस पर एक करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के निर्देशन में एमवीडीए यह कार्य करा रहा है। इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को जलमार्ग से यात्रा के दौरान सुविधा देना है। परिषद ने पहले वृंदावन से मथुरा के बीच पांच क्रूज स्टेशन बनाने की योजना बनाई थी। शासन की मंजूरी के बाद एमवीडीए इनका निर्माण कर रहा है। इस माह के अंत तक चार क्रूज स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। जलमार्ग से यात्रा करने वाले पर्यटक और धर्म सैलानी इन घाटों पर ठहर सकेंगे। वे यहां से ब्रज के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर पाएंगे। पांच क्रूज स्टेशनों की अनुमानित लागत 6 करोड़ 73 लाख रुपये थी। यह नया स्टेशन देवरहा घाट के समीप बनाया जाएगा।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.