• Sat. Oct 17th, 2026

वृंदावन में गैस पाइपलाइन से रिसाव से मचा हड़कंप, रोकी गई आपूर्ति

Byvijay.singhal1233

Oct 12, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के गौरा नगर स्थित एक घर में जा रही रसोई गैस की पाइप लाइन में गैस का रिसाव से होने से हलचल मच गई। गौरा नगर स्थित माधव गुप्ता के घर के समीप जा रही रसोई गैस की पाइप लाइन में गैस का रिसाव होने लगा। आवाज के साथ गैस के रिसाव से आसपास के लोगों को किसी बड़ी घटना की आशंका होने लगी। माधव गुप्ता ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन पर सूचित किया। कुछ ही समय में पुलिस टीम, दमकल की एक गाड़ी और गेल इंडिया की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घरेलू रसोई गैस की लाइन डालने और देखभाल करने वाले गेल इंडिया की टीम ने गैस रिसाव वाले पाइप लाइन की आपूर्ति बंद कर खतरे को टाला। इसके बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना पर संबंधित विभागों को सूचित किया गया। गेल इंडिया की टीम ने लाइन को बंद कर दिया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.