• Thu. Nov 26th, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लाइव चैटिंग एप चैमेट के जरिये चीन की कंपनी के इशारे पर चल रहे करोड़ों रुपये की अवैध कमाई का खुलासा होने के बाद अब राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। फ्रेंचाइजी के माध्यम से संचालित इस नेटवर्क के तार देश के विभिन्न हिस्सों तक फैले हुए हैं। पुलिस और एसटीएफ यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इस नेटवर्क का इस्तेमाल गोपनीय सूचनाएं जुटाने या उन्हें विदेश भेजने के लिए तो नहीं किया जा रहा था। साइबर सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच आशंका जताई जा रही है कि ऐसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल केवल वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं रह सकता। फर्जी प्रोफाइल और संदिग्ध गतिविधियों के जरिये उपयोगकर्ताओं को जाल में फंसाकर उनकी निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश की जा सकती है। जांच में सामने आया है कि चैमेट एप में 160 से अधिक गंभीर तकनीकी सुरक्षा खामियां पाई गई थीं। इन खामियों के जरिये फोन में अनधिकृत पहुंच बनाने, कैमरा और माइक्रोफोन का दुरुपयोग करने तथा ईमेल जैसे संवेदनशील डेटा तक पहुंचने का खतरा सामने आया था।ऐसे एप पर फर्जी या एआई से तैयार प्रोफाइल के जरिये लोगों को भरोसे में लेना आसान हो सकता है। इसके बाद निजी वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैकमेलिंग की आशंका रहती है। यदि कोई अधिकारी या महत्वपूर्ण पद पर बैठा व्यक्ति इस जाल में फंस जाए, तो उसके पास मौजूद संवेदनशील जानकारियां, पासवर्ड और गोपनीय दस्तावेज तक पहुंच बनाने की कोशिश की जा सकती है। यही वजह है कि इस मामले को साइबर अपराध के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा के जरिये से भी देखा जा रहा है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.