• Fri. Nov 27th, 2026

बरसाना में पहली बार रामलीला का शुभारम्भ

Byvijay.singhal1233

Oct 11, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना धाम में पहली बार श्री रामलीला का आयोजन नवरात्र के अवसर पर होने जा रहा है। रामलीला महोत्सव का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि पदम फौजी के प्रयास से 11 अक्तूबर को होगा, जो 21 अक्तूबर तक चलेगा। कस्बे के वृषभान कुंड, रामलीला चौक, निकट भक्तमाल आश्रम पर लीला मंचन का आयोजन दोपहर तीन बजे से सायं 6 बजे तक होगा। रामलीला के संचालन का दायित्व श्यामा श्याम मिलन रामलीला मंडल को दिया गया है। रामलीला एवं रासलीला मंडल के व्यास डोरीलाल स्वामी रहेंगे। प्रथम दिन 10 अक्तूबर को श्री गणेश पूजन के साथ राम लीला का शुभारंभ होगा। 11 अक्तूबर को नारद मोह लीला, 12 अक्तूबर को रावण तपस्या, 13 अक्तूबर को रामजन्म, सुबाहु मारीच एवं ताड़का वध, 14 अक्तूबर को धनुष यज्ञ, लक्ष्मण परशुराम संवाद, 15 अक्तूबर को बरसाना कस्बे में राम बरात धूमधाम से निकाली जाएगी।16 अक्तूबर को वनगमन एवं दशरथ गोलोकगमन, 17 अक्तूबर को भरत मिलाप, चित्रकूट लीला, 18 अक्तूबर को सीता हरण, बाली वध लीला, 19 अक्तूबर को लंका दहन, अंगद रावण संवाद एवं विभीषण शरणागत लीला, 20 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति एवं कुंभकरण, मेघनाथ, रावण वध (रावण पुतला दहन), 21 अक्तूबर को राज तिलक की लीला होगी। इस आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पदम फौजी की अध्यक्षता में हुई। इसमें रनवीर ठाकुर, महेश गौड़, कलुआ गौड़, विजेन्द्र ठाकुर सहित आदि स्थानीय निवासी मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.