• Fri. Nov 27th, 2026

जैंगारा में आयोजित होगी विशाल स्वाभिमान सभा, केंद्रीय मंत्री चौ. जयंत सिंह होंगे मुख्य अतिथि

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेब में राष्ट्रीय लोकदल की 12 अक्टूबर को आगरा जनपद की फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जैंगारा में आयोजित होने वाली विशाल स्वाभिमान सभा की तैयारियों को लेकर बलदेव ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभा को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में उत्साह देखने को मिला। बैठक की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख व पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने की। वक्ताओं ने 12 अक्टूबर को जैंगारा के गांधी स्मारक इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे होने वाली स्वाभिमान सभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौ. जयंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा स्वाभिमान सभा समाज की एकजुटता और सम्मान की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ताओं को आपसी तालमेल के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना चाहिए, कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी होगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा बलदेव ब्लॉक के सभी सम्मानित साथियों, बुजुर्गों और युवाओं में सभा को लेकर विशेष उत्साह है। कार्यकर्ताओं का जोश और सहयोग से जैंगारा में होने वाली स्वाभिमान सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी पूरी ताकत से जुटेंगे। सभी से 12 अक्टूबर को जैंगारा पहुंचकर स्वाभिमान की लड़ाई को मजबूत करने की अपील की। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.