हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 09 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी महोदय, मथुरा के आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 09.10.2026 को आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थाना गोविन्द नगर एवं थाना कोतवाली क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, श्री रामलीला कमेटी, चित्रकूट मसानी, मथुरा, बाल रामलीला कमेटी, कुसुम वाटिका, मथुरा तथा रावड़ दहन कमेटी, कृष्णा नगर, मथुरा के पदाधिकारियों / सदस्यों के साथ थाना गोविन्द नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अनुपम कुमार मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी / कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित व्यक्तियों की समस्याओं को सुना गया तथा उच्चाधिकारीगण / शासन के द्वारा समय-समय पर दिये गये दिशा- निर्देशों से अवगत कराने के साथ-साथ आगामी त्यौहारों एवं शहर में निकलने वाली शोभायात्राओं के दृष्टिगत समुचित दिशा-निर्देश दिये गये। बैठक में स्थानीय पुलिस थाना, नगर निगम एवं विद्युत विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शोभायात्रा के मार्गों का निरीक्षण किया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी कमियों को ससमय दूर करने के निर्देश दिए। त्यौहारों पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ-साथ सुदृढ़ यातायात व्यवस्था बनाये रखने तथा मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशानुसार लाउडस्पीकर एवं डी०जे० का प्रयोग किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
7455095736
आगामी त्यौहारों के संबंध में थाना गोविन्द नगर में बैठक हुई संपन्न
