• Fri. Nov 27th, 2026

व्रन्दावन में प्रेमानंद महाराज ने शिष्यों को दी विरोध सहने की सीख

Byvijay.singhal1233

Oct 10, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में संत प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को भक्ति मार्ग में विरोध और अपमान सहने की सीख दी है। उन्होंने यह बात यमुना विहार कुंज स्थित अपने नए आश्रम में कही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया मंच पर प्रसारित हुआ। यह सीख उनके एक शिष्य की आत्महत्या के बाद उठे आरोप-प्रत्यारोप के बीच आई है। महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति का मार्ग विचित्र है और इसमें धैर्यवान होना आवश्यक है। जब भगवान किसी से प्रेम करते हैं, तो उसकी प्रतिकूलता की कसौटी होती है। उन्होंने मीरा बाई और भक्त प्रहलाद के उदाहरण दिए, जिन्हें कष्ट सहने पड़े। संत ने कहा, प्रतिकूलता, निंदा एवं अपमान वो पुष्प हैं, जिससे पता चलता है कि भगवान हृदय में सुगंध रूप में प्रकाशित होने वाले हैं। इसे सहना बहुत कठिन है। जब निर्दोष होने पर समाज में तिरस्कार, निंदा और अपमान होने लगे, तो यह भगवान की विशुद्ध कृपा मानी जाती है। भक्ति के मार्ग पर वही उन्नति करता है जो प्रतीक्षा और सहनशीलता धारण करता है। कितनी भी प्रतिकूलता हो, वह व्याकुल नहीं होता और अश्रद्धा का भाव नहीं लाता। यह वीडियो उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की आत्महत्या के बाद जारी हुआ था। इस घटना के बाद आरोप-प्रत्यारोप और विरोध के स्वर मुखर हुए थे। महाराज ने कहा, जब जीवन अपने प्रिय ठाकुर को अर्पित कर देते हैं, तो हम कठपुतली बन जाते हैं। हमें शरणागत रहना चाहिए और अपनी बुद्धि प्रभु के चरणों में समर्पित कर देनी चाहिए।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.