हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी समिति में धान की भारी आवक के कारण भीषण जाम लग गया है। जगह की कमी के चलते सड़कों पर धान की नीलामी हो रही है। इससे लोडिंग का काम ठप हो गया है। इन अव्यवस्थाओं के कारण व्यापारियों ने 11 अक्तूबर तक मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। शुक्रवार को धान की आवक बढ़ने से हाईवे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मंडी में कृषि उपज की नीलामी के लिए छह नीलामी चबूतरे और दुकानों के आगे पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारियों ने इन नीलामी चबूतरों पर गोदाम और कार्यालय बना लिए हैं। इस कारण किसानों की कृषि उपज को नीलामी के लिए सड़कों पर खोल दिया जाता है। यह स्थिति मंडी में लगातार जाम और अव्यवस्था का कारण बन रही है। यही अवैध कब्जे और मिलीभगत इस समस्या की मुख्य वजह है।मंडी सचिव रेनू वर्मा ने 21 सितंबर को ही पत्र जारी कर सड़कों पर धान न खोलने की सख्त हिदायत दी थी। बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने भी निरीक्षण किया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि आवागमन सुचारु रहना चाहिए और सार्वजनिक स्थलों पर धान की नीलामी नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद सड़कों पर धान खुलने से मंडी में चक्का जाम हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मंडी का मुख्य द्वार बंद करना पड़ा। इसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग और हाईवे सर्विस रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं। पुलिस को हाईवे पर आवागमन सुचारु रखने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंडी सचिव रेनू वर्मा ने बताया कि मंडी में ज्यादा धान की आवक से जाम के हालात हैं। मंडी में कृषि उपज की नीलामी के लिए छह नीलामी चबूतरे और दुकानों के आगे पर्याप्त स्थान उपलब्ध हैं। इसके बावजूद, मंडी अधिकारियों की मिलीभगत से व्यापारियों ने इन नीलामी चबूतरों पर गोदाम और कार्यालय बना लिए हैं। इस कारण किसानों की कृषि उपज को नीलामी के लिए सड़कों पर खोल दिया जाता है। यह स्थिति मंडी में लगातार जाम और अव्यवस्था का कारण बन रही है। यही अवैध कब्जे और मिलीभगत इस समस्या की मुख्य वजह है।
7455095736
व्योपारियों का 11 अक्तूबर तक मंडी बंदी का ऐलान
