• Fri. Nov 27th, 2026

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के कल्चरल ट्रैक की बैठक संपन्न

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 09 अक्टूबर 2026/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई संपन्न। बैठक में जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी श्री विवेक चन्द्र श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी श्री प्रशांत कुमार सुचारी, अपर जिला विद्यालय निरीक्षक श्री यशपाल सिंह, ब्लॉक कोऑर्डिनेट (माय भारत) श्री रमन चतुर्वेदी तथा भारत स्काउट एवं गाइड से श्री कन्हैया शर्मा जी उपस्थित रहे। बैठक में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD)-2027 के कल्चरल ट्रैक (युवा उत्सव) के जनपद स्तरीय आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने निर्देश की समस्त कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार कराते हुए भव्यता से मनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकाधिक युवाओं को जोड़ते हुए उक्त कार्यक्रमों को आयोजित किया जाए। “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” थीम पर लोकनृत्य, लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग एवं कविता लेखन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। पात्र युवाओं का MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण एवं प्रतिभागिता सुनिश्चित किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में आयु की गणना 17 अगस्त 2026 को 15 से 29 वर्ष के अनुसार किया जाएगा तथा न्यूनतम 30 प्रतिशत युवतियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने अवगत कराया कि विद्यालयों, महाविद्यालयों, विकास खण्डों एवं मंगल दलों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रतिभागियों की सूची प्राप्त की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.