• Fri. Nov 27th, 2026

शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए डिप्टी सीएम को दिया ज्ञापन

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जनपद के बेसिक शिक्षकों ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. बृजेश पाठक से मुलाकात कर एक अप्रैल 2005 से पहले विज्ञापित पदों के सापेक्ष नियुक्ति पाने वाले बेसिक शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के लिए शासनादेश जारी कराने की मांग की। शिक्षकों ने गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। वरिष्ठ शिक्षक शिवकुमार शर्मा और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रविन्द्र चौधरी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा गया कि केन्द्र सरकार के कार्मिक मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बावजूद प्रदेश के विशिष्ट बीटीसी बैच 2004 के 46 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिक्षक नेताओं ने कहा कि विशिष्ट बीटीसी 2004 चयन का शासनादेश जनवरी 2004 में जारी किया गया था। इसके बाद नियुक्ति के लिए पृथक से कोई अन्य आदेश जारी नहीं किया गया था। ज्ञापन देने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री बलबीर सिंह, उपाध्यक्ष सुधीर सोलंकी, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ब्रजेश शर्मा और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मांट राजेंद्र सिंह छौंकर आदि उपस्थित रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.