• Fri. Nov 27th, 2026

कारसेवकों के खून से सने सपा नेताओं के हाथ’, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- वह कैसे राम मंदिर जा सकते हैं

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सपा सनातन संस्कृति के खिलाफ है। वह केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती है। सपा नेताओं के हाथ कारसेवकों के खून से सने हुए हैं। वह कैसे राममंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। अल्पसंख्यकों के वोट और डर के कारण वह मंदिर दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं। केरल, तमिलनाडु, हिमाचल में जीतने के बाद विपक्ष ने चुनाव आयोग पर कोई सवाल नहीं उठाया। मगर हार पर अपनी खीज चुनाव आयोग पर उतारते रहते हैं। यह बातें उन्होंने बृहस्पतिवार को दीनदयाल धाम में आयोजित किसान एवं युवा सम्मेलन और प्रेसवार्ता के दौरान कही। इससे पूर्व डिप्टी सीएम 11.50 पर हेलिकॉप्टर से दीनदयाल धाम पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ टीवी मुक्त भारत पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद स्मारक पहुंच की पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। दीनदयाल धाम में आयोजित किसान एवं युवा सम्मेलन में पाठक ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय की विचारधारा को केंद्र में रखकर सरकार गरीब, किसान, युवा, महिला और समाज के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में अभी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर सरकार का जोर है। प्रदेश के सूचना एवं लघु उद्योग मंत्री भूपेंद्र सिंह ने युवाओं से नौकरी की तलाश तक सीमित न रहने, बल्कि उद्यमिता और स्वरोजगार के जरिये दूसरों को रोजगार देने वाला बनने का आह्वान मथुरा जैसे धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र में पेड़ा, लड्डू समेत पारंपरिक उत्पादों की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और ब्रांडिंग कर उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम को संघ के वरिष्ठ सदस्य दिनेश ने भी संबोधित किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डेय, महानगर अध्यक्ष हरीशंकर राजू यादव, पूर्व विधायक कारिंदासिंह, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, हरेंद्र सिंह तरकर, ब्लॉक प्रमुख अनिल नीती सिंह, लोकेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.