• Fri. Nov 27th, 2026

यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस

Byvijay.singhal1233

Oct 8, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी में कटौती कर दी गई है। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह केवल अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे वापस ली गई जिम्मेदारी भगवान एस श्रीवास्तव को दी गई है। भगवान के पास पहले की तरह तकनीकी सेवायें भी रहेगी। जिन पुलिस कप्तानों को बदला गया है, उनमें बस्ती, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी, जालौन, बागपत और मथुरा के एसपी सुरेंद्र राबत शामिल हैं। बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। श्रीमती रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी भेजा गया है। इसी तरह संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पद से सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में तैनाती दी गई है। ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, बलिया के पद से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कुँवर ज्ञानञ्जय सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ के पदस से पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज भेजा गया है। कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय DGP, लखनऊ भेजा गया है। ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर से पड़ोसी जिले बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया है।

7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.