• Fri. Nov 27th, 2026

झरने में गिरने से सेवानिवृत्त सूबेदार के बेटे की मौत

Byvijay.singhal1233

Oct 6, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील क्षेत्र के गांव भरतियाका निवासी रिटायर सूबेदार राधेश्याम के 26 वर्षीय इकलौते बेटे अजय की हाल ही में नामी कंपनी में नौकरी 14 लाख पैकेज पर लगी थी। इसकी खुशी मनाने के लिए एक अक्तूबर को अपने नौ अन्य दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गया था। मृतक के ताऊ करन पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को सभी दोस्त रुद्रप्रयाग जिले में स्थित प्रसिद्ध मदमहेश्वर पैदल मार्ग पर भ्रमण कर रहे थे। दिनभर पैदल चलने के कारण शाम करीब साढ़े चार बजे गौंडार-बनतोली के समीप थक-हारकर सभी झरने के किनारे एक पहाड़ी पर सुस्ताने के लिए बैठ गए। इसी दौरान अचानक अजय का पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर सीधे उफनते झरने में जा गिरा। उसे बहता देख दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण वह उसे बचा नहीं सके। घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय प्रशासन को दी गई। रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजय को पानी से बाहर निकाला। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। 14 लाख के पैकेज पर लगी थी नौकरी- अजय की मौत से न सिर्फ एक परिवार का इकलौता चिराग बुझ गया, बल्कि उसकी कई बड़ी उम्मीदें और सपने भी हमेशा के लिए अधूरे रह गए। परिजनों ने रोते-बिलखते बताया कि अजय पढ़ाई में बेहद होनहार था और हाल ही में उसका चयन नोएडा की एक नामी कंपनी में 14 लाख रुपये के सालाना पैकेज पर हुआ था। उसे 12 अक्टूबर को ज्वाइनिंग करनी थी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.