• Fri. Nov 27th, 2026

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के पति पर टीएसआई से मारपीट का आरोप

Byvijay.singhal1233

Oct 5, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मंडी चौराहे पर कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत के बाद जमकर हंगामा हुआ। रविवार रात करीब 9:45 बजे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा अपने पति देवाशीष शर्मा और बेटे के साथ कार से मंडी चौराहे से गुजर रही थीं। इसी दौरान उनकी कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पूर्व जिलाध्यक्ष के पति कार से डंडा निकाल लाए और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट करने लगे। चौराहे पर हंगामा और जाम की स्थिति देखकर ड्यूटी पर तैनात टीएसआई राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष के पति ने टीएसआई के साथ भी मारपीट और अभद्रता कर दी। मारपीट में टीएसआई जमीन पर गिर पड़े। किसी तरह माैके पर माैजूद लोगों और टीएसआई ने स्थिति को संभालकर दोनों पक्षों को रवाना किया। हंगामे के दाैरान वहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।
घटना की जानकारी टीएसआई ने उच्चाधिकारियों को दी। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टीएसआई की ओर से कोतवाली में मधु शर्मा, उनके पति और बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, देवाशीष शर्मा का कहना है कि जाम खुलने पर ट्रैक्टर चालक ने गाड़ी को टक्कर मारी थी। मना करने के बाद भी ट्रैक्टर चालक कार को रगड़ते हुए निकलने लगा। टीएसआई से कोई मारपीट नहीं की गई, उल्टा पुलिसकर्मियों ने ही धक्का-मुक्की की थी। इससे उनके हाथों में चोट भी आई हैं।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.