• Fri. Nov 27th, 2026

निजामुद्दीन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

Byvijay.singhal1233

Oct 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दीवाली एवं त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 16 डिब्बों वाली अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तीन-तीन फेरों में संचालित होगी। हजरत निजामुद्दीन से 5, 6 और 7 नवंबर को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी। वापसी में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 6, 7 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे रवाना होकर शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। झांसी से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन दतिया, सोनागिर, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, जाजऊ, आगरा कैंट, राजा की मंडी, फरह, मथुरा जंक्शन, छाता, कोसीकलां, होडल, पलवल और फरीदाबाद स्टेशनों पर रुकेगी।
वहीं हजरत निजामुद्दीन से झांसी आने वाली ट्रेन फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोसीकलां, छाता, मथुरा जंक्शन, फराह, राजा की मंडी, आगरा कैंट, जाजऊ, धौलपुर, मुरैना, ग्वालियर, डबरा, सोनागिर और दतिया स्टेशनों पर ठहराव लेगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.