• Fri. Nov 27th, 2026

छाता में 51 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को पीटा

Byvijay.singhal1233

Oct 3, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत दहेज में 51 लाख रुपये की नकदी न मिलने पर एक नवविवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने और उसे छाता चौराहे पर फेंककर चले जाने का ससुरालियों पर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली छाता पुलिस ने पति, ससुर, जेठ-जेठानी और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव जैत निवासी एक नवविवाहिता ने कोतवाली छाता में दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह 25 अप्रैल को आकाश भाटी निवासी गांव मिर्जापुर दनकौर, के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के महज 15 दिन बाद ही पति आकाश भाटी, ससुर, जेठ, जेठानी और देवर दिए गए दान-दहेज से असंतुष्ट हो गए और मायके से 51 लाख रुपये नकद लाने का दबाव बनाने लगे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, गहने और कपड़े भी अपने कब्जे में रख लिए। 20 अगस्त को पति आकाश भाटी ने पीड़िता का फोन छीन लिया, मारपीट की और छाता चौराहे पर कार से धक्का देकर उतार दिया। किसी राहगीर के फोन से सूचना पाकर पहुंचे मायके वाले उसे घर ले गए। आरोप है कि जब 26 अगस्त को मायके पक्ष के लोग बातचीत के लिए ससुराल पहुंचे तो आरोपियों ने दरवाजा नहीं खोला और छत से गालियां दीं, जिस पर डायल-112 पुलिस को बुलाना पड़ा। छाता कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.