हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 1 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में एवं संगठन के भारतीय मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रभारी उत्तर भारत डॉ ललित अग्रवाल के पूज्यनीय पिताजी जिनका स्वर्गवास 27 सितंबर को हो चुका है उनकी श्रद्धांजलि के रूप में मथुरा जिला चिकित्सालय के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया तथा लोगों को रक्तदान के बारे में जानकारी दी गई की किस तरह से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से रक्तदान के द्वारा बचाव किया जा सकता है l अमूल्य रक्त किस तरह से किसी दूसरे व्यक्ति के जीवन की भी रक्षा कर सकता कर सकता है इस संबंध में भारतीय मानवाधिकार परिषद के आगरा मंडल मंत्री श्री अनुराग बंसल के द्वारा पहल करते हुए रक्तदान किया गया तथा अन्य पदाधिकारी को भी इस कार्य को करने के लिए प्रोत्साहित किया l इस कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, अजीत जी हरियाणा ,शुभम खंडेलवाल, अंशुल गर्ग, बादल अग्रवाल ,योगेश अग्रवाल एवं अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने अपना अमूल्य रक्त देकर दूसरों की जिंदगी को बचाने का संकल्प लिया तथा आगे भी इस तरह के पुनीत कार्य को करने के लिए अपनी सहमत प्रस्तुत की।।
7455095736
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर भारतीय मानवाधिकार परिषद द्वारा किया गया रक्तदान
