• Fri. Nov 27th, 2026

छाता में जमीन नामांतरण पर जमीन नामांतरण से आपत्ति से खफा नामजदों ने किया घायल

Byvijay.singhal1233

Oct 1, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता कोतवाली के अंतर्गत गांव अजनौठी में बेची गई पुश्तैनी जमीन के नामांतरण दाखिल-खारिज पर तहसील में आपत्ति दर्ज कराने से नाराज नामजदों ने हमला बोल दिया। इस अवैध बैनामे के आधार पर जब चोखेलाल ने तहसीलदार छाता की अदालत में नामांतरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया, तो वादी मोहनश्याम और उनके भाई पीतम ने उस पर विधिवत कानूनी आपत्ति दर्ज करा दी। आपत्ति दर्ज कराए जाने से बौखलाए विपक्षी रंजिश मानने लगे। आरोप है कि मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे चोखेलाल, अजय, भीकचंद, सोनू , देवी, बबली, पप्पन समस्त निवासीगण अजनौठी तथा कस्बा छाता निवासी हेमू व अजय अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ पहुंचे। सभी हमलावर एक स्विफ्ट कार और चार-पांच बाइकों पर सवार थे तथा उनके हाथों में लाठी-डंडे, फरसा और अवैध तमंचे थे।आरोपियों ने मोहनश्याम और उनके भाई पीतम पर हमला बोल दिया। चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के मनोहर, सुरेश और हुकम बचाने दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस घटना में मोहनश्याम, पीतम, मनोहर, सुरेश और हुकम को गंभीर चोटें आई हैं। वारदात के बाद पीड़ित परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। छाता पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया और तहरीर के आधार पर मंगलवार को नौ नामजदों समेत चार-पांच अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.