हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में साड़ी की करीब 50 इकाइयां संचालित हैं। इन इकाइयों में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 90-95 हजार मजदूर और ठेकेदारों की आजीविका जुड़ी है। साड़ियों की सजावट का काम ठेकेदारों के माध्यम से घरों में कराया जाता है। मथुरा में बनीं साड़ियाें की उप्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड दिल्ली और एनसीआर आदि में अच्छी मांग है। वहीं कच्चे माल को सूरत से मंगवाया जाता है। कारोबारियों के मुताबिक कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के सापेक्ष तैयार साड़ियों के दाम उसी अनुपात में नहीं बढ़ पा रहे हैं। वर्तमान में ग्रे कपड़े पर 2 से 5 रुपये प्रति मीटर तक की तेजी आई है। वहीं रंग और केमिकल पर भी 40 प्रतिशत से अधिक रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने पुराने आदेश में ढील देते हुए टीटीजेड में आने वाले साड़ी कारोबारियों को राहत प्रदान की है। साड़ी कारोबार से बड़ी संख्या में मजदूर जुड़े हैं। महंगाई से यदि उत्पादन प्रभावित होता है, इससे मजदूरों की आय पर भी पड़ सकता है।
7455095736
मथुरा में साड़ी कारोबार की चमक महंगाई से पड़ी फीकी
