• Fri. Nov 27th, 2026

पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता हेतु विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक आयोजित

Byvijay.singhal1233

Sep 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार पॉक्सो अधिनियम, 2012 के प्रावधानों एवं विधिक परिणामों के संबंध में छात्र-छात्राओं को जागरूक किये जाने हेतु आज दिनांक 30.09.2026 को सेन्ट डोमिनिक्स स्कूल, मथुरा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्री विकास कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मथुरा श्री नितिन कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-रेलवे, मथुरा श्री सूर्यभान कुमार वर्मा एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, 2012 के संबंध में सरल एवं सहज भाषा में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानून की दृष्टि में बच्चा है तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से पॉक्सो अधिनियम बनाया गया है। उन्होंने बच्चों को अपने आसपास घटित होने वाली अनुचित घटनाओं के प्रति सजग रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा श्रीमती अनीता सिंह द्वारा भी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया गया कि बच्चों को किसी भी ऐसी परिस्थिति में, जिसमें वे स्वयं को असहज अथवा असुरक्षित महसूस करें, चुप नहीं रहना चाहिए तथा किसी विश्वसनीय अभिभावक, शिक्षक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति से तत्काल अपनी बात साझा करनी चाहिए। नुक्कड़ नाटक के समापन पर माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा नाटक में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया तथा उनके प्रयास एवं प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.