• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में करंट से झुलस गई 328 करोड़ की धनराशि

Byvijay.singhal1233

Sep 30, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लि. के दक्षिणाांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने वर्ष 2024 में मथुरा को जोन का दर्जा दिया, इसके बाद से यहां बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए शासन से सीधे बजट मिलने का रास्ता आसान हुआ। यहां बिजनेस प्लान के तहत बिजली लाइनों की मरम्मत, सब स्टेशनों और अन्य ढांचे को मजबूत करने पर धनराशि खर्च की गई। बिजनेस प्लान के तहत जनपद को वर्ष 2024-25 से 2026-27 तक कुल में 328 करोड़ 92 लाख की धनराशि मिली। इस धनराशि से जिले में छह सब स्टेशन बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि छह अन्य निर्माणाधीन हैं। पुराने विद्युत ढांचे को मजबूत करने के साथ नई लाइन और अन्य कार्य भी कराए जा रहे हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विद्युत सुधार के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। पिछले सालों की तुलना में बिजली आपूर्ति और फाल्ट की समस्या कम हुई है। साथ ही फाल्ट होने पर आपूर्ति शुरू होने वाला समय कम हुआ है। -राजीव गर्ग, मुख्य अभियंता ने कहा, जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या वर्ष 2024 में 5.17 लाख से बढ़कर वर्ष 2026 में 5.48 लाख हो गई है। करीब 31 हजार नए उपभोक्ता जुड़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है। ऐसे में निर्बाध आपूर्ति बनाए रखना निगम के सामने बड़ी चुनौती है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.