• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में पीतल की टोटी के दाम दोगुने होने नही मिल रही राहत

Byvijay.singhal1233

Sep 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा का टोंटी कारोबार लगातार सिमट रहा है। टोंटी कारोबार में इस्तेमाल होने वाले पीतल के स्क्रैप की कीमत दो वर्ष पहले करीब 400-450 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 900-950 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। पीतल में जस्ता और तांबा मिलाकर टोंटी, हैंडल और अन्य एसेसरीज तैयार की जाती हैं। कच्चे माल की बढ़ती कीमतों से उत्पादन लागत बढ़ गई है, जबकि बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ी है। कारोबारियों को जल जीवन मिशन से इस उद्योग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अपेक्षित लाभ नहीं मिल सका। उनका कहना है कि सरकारी क्षेत्र में पीटीएमटी को बढ़ावा मिलने से भी पीतल की टोंटियों की मांग प्रभावित हुई है। मथुरा के टोंटी उद्योग को एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना में शामिल किए जाने के बावजूद कारोबारियों को अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। कारोबारियों ने उद्योग को बचाने के लिए कच्चे माल की कीमत नियंत्रित करने और सरकारी योजनाओं में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की मांग की है।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.