• Fri. Nov 27th, 2026

कांशीराम आवास के लोग खाली ना करने पर अड़े

Byvijay.singhal1233

Sep 29, 2026
Spread the love

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांशीराम आवासीय कालोनी जर्जर हो चुके खाली कराने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही स्थानीय वाशिंदों ने अपना विरोध का रास्ता अख्तियार कर लिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन खाली कराने से पहले मूल आवंटियों के आवास का इंतजाम करे। तत्कालीन मायावती सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट कहे जाने वाली कांशीराम आवासीय योजना में निर्मित फ्लैट्स के खस्ताहाल होने पर जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर स्थानीय वाशिंदों को फ्लैट्स खाली करने के नोटिस जारी किए हैं। नोटिस की समयावधि पूरी होने के बाद अब नगर निगम प्रशासन ने फ्लैट्स को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे स्थानीय लोगों में चिंता के साथ आक्रोश भी पनप रहा है। सोमवार को नगर निगम के निर्माण विभाग कर्मियों के कि कांशीराम कालोनी पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और अपना विरोध जताना शुरू कर दिया। तरुण किशोर, राजा उस्मानी, अकबर समेत कई लोगों का कहना है कि पूरी कालोनी में मूल आवंटियों के अलावा काफी लोग बिना आवंटन के गलत ढ़ंग से रह रहे हैं। प्रशासन अपनी कार्यवाही में ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके आवास खाली कराए और उनके स्थान पर मूल आवंटियों को स्थानांतरित करे। अन्यथा की स्थिति में पूर्व में दाखिल किए गए दस्तावेज और आवंटन के आधार पर आवास मुहैया कराए। इस सम्बन्ध में नगर निगम के अपर आयुक्त नीरज शर्मा ने बताया कि कांशीराम आवासीय योजना के रिहायशी लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। उसका समयावधि पूरी हो चुकी है।अब उन्हें हटाने की प्रकिया अमल में लाई जाएगी। हालांकि कुछ लोगों को शिफ्ट कराया गया है। जल्द ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
7455095736

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.