हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यूपीआई के नए नियमों का असर लागू होने से पहले ही लोगों पर दिखाई देने लगा है। लोगों का मानना है कि यह नया नियम 15 अक्तूबर से लागू होगा, लेकिन कुछ कारोबारियों ने अभी से बदलाव शुरू कर दिया है। सरकार ने दो हजार रुपये से ऊपर की खरीदारी का यूपीआई से भुगतान करने पर कारोबारी पर 0.4 फीसदी का कर लगाया है। किसी न किसी माध्यम से यह बोझ भी उपभोक्ता पर ही पड़ेगा। जिले से बाहर रहकर पढ़ रहे बच्चों को आसानी से रुपये भेजे जा सकते हैं। इसका वह अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर लेते हैं। वहीं, ऑनलाइन व्यवस्था से अपराध में भी कमी आई है। लोगों ने कहा कि यह कर किसी न किसी तरह से उपभोक्ता पर ही पड़ेगा। लोगों का कहना है कि सरकार को इस नए नियम को लागू करने से पहले सरकार को एक बार दोबारा से विचार करना चाहिए। इस दौरान देवेंद्र सारस्वत, बलवीर सिंह, जितेंद्र जोशी, हेमंत शर्मा, नीलम अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, प्रमोद कुमार वर्मा, देवेंद्र कुमार शर्मा, गोवर्धन दास गुप्ता, लोकेश गोस्वामी, रेनू राना, प्रीति भटनागर आदि मौजूद रहे।
7455095736
यूपीआई के नए नियम लागू होने से पहले ही लोगों पर असर
